शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: कैराना। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक छा गया। बाद में गमगीन माहौल में श्मशान घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी 22 वर्षीय मोहित गत मंगलवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव टोडा स्थित अपने मामा के घर गया था। शाम करीब सात बजे वह अपने साथी मन्नू के साथ बाइक से ऊन की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ऊन में जिजोला तिराहे के निकट उसकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहित और मन्नू के अलावा दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए थे। हादसे के बाद मोहित को शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार मे...