Shamli News: हाथी करौदा में शराब ठेके से चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: बाबरी। थाना बाबरी पुलिस ने ग्राम हाथी करौदा स्थित शराब के ठेके में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 12 पव्वे देशी शराब और एक बैटरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 24/25 अगस्त की रात अज्ञात चोर ने शराब के ठेके की दीवार फाड़कर स्टारलाइन कंपनी की बैटरी और 12 पव्वे देशी शराब चोरी कर लिए थे। मामले में ठेका संचालक सोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी सोरम, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चेकिंग अभियान के दौरान बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशू पुत्र अनील निवासी सालेखेड़ी, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.