शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: थाना भवन। हाईवे व चरथवल बस स्टैंड में ट्रैफ़िक निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया चोपाहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। थाना भवन नगर स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, शामली बस स्टैंड, चरथावल बस स्टैंड व मुज़फ्फरनगर मोड़ पर गुरुवार को पुलिस ने दोपहिया चौपहिया वाहनों की कड़ी चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफ़िक निरीक्षक प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट बिना आरसी, बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ-साथ रॉन्ग साइड से चलने वाले तथा दो से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख़्ती दिखाते हु...