शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली। देर रात्रि क्षेत्र के गांव टिटौली के निकट हाईवे पर खडे स्क्रेप से भरे ट्रक में धान से भरे ट्रक की अचानक टक्कर हो जाने से ट्रक में भीषण आग लग गई। धान से भरे ट्रक में आग लग जाने की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग लगने से ट्रक में रखी हजारों की नकदी, लाखों का धान जलकर खराब हो गया। पंजाब के नया शहर निवासी रमन पुत्र दर्शन सिंह अपने ट्रक में स्क्रेप भरकर गाजियाबाद से लुधियाना जा रहा था। बताया जाता है कि रविवार देर रात्रि करीब 11 बजे जब वह क्षेत्र के गांव टिटौली के निकट पहुंचा तो इसी दौरान ट्रक का पहिया नाले में गिर गया गया, जिसके बाद ट्रक को किसी तरह बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एक चिंगारी ने राख किया 26 साल का कारोबार, राज ...