शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने शुक्रवार को टायर पंचर की दुकान पर हवा की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे में दुकान पर काम कर रहे 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और टंकी करीब 50 फीट ऊंचाई तक उछलकर दूर जाकर गिरी।

हादसे का विवरण हाईवे स्थित गांव रजाकनगर बस स्टैंड आईटीआई के सामने कस्बा निवासी 18 वर्षीय नवाब अपने भाइयों के साथ पंचर की दुकान पर काम कर रहा था। शुक्रवार को वह टायर में हवा भर रहा था तभी हवा की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। इसकी चपेट में आने से नवाब की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। टंकी करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पर...