शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: सावन के पावन महीने में सोमवार को चौसाना का माहौल उस समय शिवमय हो गया, जब ऊन क्षेत्र के रेहड़ा माजरा से निकली आठवीं विशाल डाक कांवड़ गंगाजल लेकर चौसाना पहुंची। कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही ग्रामीणों ने भोलेनाथ के जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। कांवड़ियों के दर्शन और आकर्षक झांकियां देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क किनारे उमड़ पड़े। डाक कांवड़ में शामिल झांकियों को रंग-बिरंगी रोशनियों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। रोशनी से जगमगाती झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जैसे-जैसे कांवड़ आगे बढ़ी, वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: नागेश्वर महादेव मंदिर से शहर में निकली भव्य कांवर यात्रा श्रद्धालुओं ने कांव...