शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: शामली। रोहतक जनपद के महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर 20 जून की रात्रि में फायरिंग की घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस टीमों ने एक आरोपी को मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस ने झिंझाना के बल्लामाजरा में दबिश देकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस ने चौसाना क्षेत्र से बदमाश की निशानदेही पर दो टूटे मोबाइल फोन को बरामद किया है। चर्चा है कि पकड़े गए बदमाश, लोरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखते हैं। यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा कैफे पर फायरिंग करने वाला 'रॉकेट' फ्रांस से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्लामाजरा में रोहतक पुलिस ने चौसाना पुलिस के साथ दबिश दी...