Shamli News: हरकत में आई हाईवे कंपनी अंडरपास का रास्ता बनाने का काम शुरू
शामली, नवम्बर 23 -- Shamli News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांव खयावड़ी कट के निकट नहर पटरी के अंडरपास का रास्ता बंद होने से परेशान किसानों की समस्या आखिरकार जिम्मेदारों तक पहुंच गई। दैनिक हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होते ही हाईवे कंपनी हरकत में आ गई। कंपनी ने अंडरपास के बंद रास्ते को तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर जेसीबी लगाकर मिट्टी का भराव और रास्ते का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। गांव खयावड़ी कट के निकट नहर पटरी पर बने अंडरपास का रास्ता पिछले करीब दो साल से बंद पड़ा था। इससे आसपास के किसानों को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर चीनी मिल तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अंडरपास से रास्ता नहीं मिलने के कारण किसानों को दूसरे मार्ग से करीब सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। इससे उनका समय और डीजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.