Shamli News: हनुमान धाम में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, छठी पर लगा 56 भोग
शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: शामली। शहर के हनुमान टीला हनुमान धाम मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आकर्षक ढंग से सजे मंदिर परिसर में दिनभर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत स्नान कराकर किया गया। इसके बाद लड्डू गोपाल का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवानों का 56 भोग अर्पित किया गया। पंडित अनिल पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यह भी पढ़ें- Shamli News: बांके बिहारी की छठी पालकी यात्रा देर रात्रि पूजा अर्चना के बाद संपन्न श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.