Shamli News: स्वास्थ्य सेवाओं को शत-प्रतिशत डिजिटल करने के निर्देश
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के कैराना रोड स्थित होटल विराज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं को शत-प्रतिशत डिजिटल बनाने, मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को ऑनलाइन जोड़ने और अस्पतालों में पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपर निदेशक सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश कुमार गुप्ता और सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. लोकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और सुविधाजनक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को अस्पताल आने वाले मरीजों का आभा कार्ड बनाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.