शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के माजरा रोड स्थित एक बारातघर में रविवार देर रात संस्कृति जागरण मंच के तत्वावधान में 'एक शाम वतन के नाम स्वर रत्न प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इसमें शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल तथा विशिष्ट अतिथि मनोज मित्तल, विशाल गुप्ता और सक्षम संगल ने किया। कार्यक्रम संरक्षक मनोज शर्मा ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और आयोजन की जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जूनियर सिंगिंग में वेदांश नामदेव ने प्रथम, विजय ने द्वितीय और पराक्षी कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सिंगिंग में निशि नामा प्र...