Shamli News: स्वतंत्रता दिवस पर आन-आन-शान से फहराया तिरंगा
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर व क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आन-बान-शान से राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने राष्ट्रध्वज फहराया। न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसील परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव ने ध्वजारोहण किया। नगरपालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: धूमधाम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.