शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते दिख रहे हैं। जिले के 596 बेसिक विद्यालयों में से 155 स्कूलों को स्मार्ट क्लास से लैस किया गया है। लाखों रुपये खर्च कर डिजिटल बोर्ड, एलईडी और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा और प्रशिक्षित शिक्षकों के अभाव में ये स्मार्ट क्लास नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। नतीजा यह है कि डिजिटल शिक्षा का लाभ विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा और कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। शिक्षा विभाग ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से qualitatively शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास योजना लागू की थी। इसके तहत विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड, एलईडी, स्मार्ट टीव...