शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: कैराना। जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश का बागपत स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन ने बार भवन में विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए विदाई दी। हाल ही में जनपद न्यायाधीश शामली इंदरप्रीत सिंह जोश का बागपत में स्थानांतरण किया गया था। गुरुवार को बार एसोसिएशन द्वारा बार भवन में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहे। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के आपसी समन्वय से न्यायिक कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न करने में सहयोग मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव सरवेज जंग ने किया। इ...