शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: स्कूल जाते समय पांच बच्चे लापता हो गए। करीब तीन घंटे बाद बच्चों के गन्ने के खेत में सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव जगनपुर निवासी पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले वैभव, अतुल, नैतिक और विधान के अलावा दूसरी कक्षा का छात्र वासु कंडेला स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए घर से बैग लेकर निकले थे। इसके बाद वह स्कूल नहीं पहुंचे, जिस पर अध्यापक ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद बच्चे स्कूल के निकट गन्ने के खेत से सकुशल मिल गए। इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली।----------चोरी के मामले में सुनाई सजाकैराना। एसीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में एक दोषी को सजा सुनाई।वर्ष 1999 में झिंझ...