शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: बाबरी। क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन विद्यालय के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। विद्यालय के गेट के समीप खड़े पेड़ों की शाखाओं से हाईटेंशन लाइन के तार टकरा रहे हैं, जिससे वर्षा और तेज हवा के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। गोगवान जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि यदि पेड़ों के हिलने से तार आपस में टकराते हैं, तो विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में ऊर्जा विभाग के संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। अभिभावकों ने मांग की है...