शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। स्काउट छात्रों ने झंडागान प्रस्तुत किया। स्काउट बैंड की धुन और नारों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला स्काउट सचिव डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा देने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सेवा ही सच्ची सेवा है। स्काउट प्रशिक्षण के दौरान आपदा के समय राहत, प्राथमिक चिकित्सा, जल सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। शिविर के समापन पर स्काउट छात्रों ने आकर्षक टेंट तैयार किए, जिनमें बागवानी...