शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल द्वारा 5 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रस्तावित सेवा सप्ताह का शुभारंभ ऊन प्रखंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। जिला संयोजक सन्नी सरोहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज शामली से वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया तथा पूरे जिले में लगभग 1100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही जिला सह संयोजक रोहित त्यागी, अर्जुन गौतम एवं जिला बालोपासना केंद्र प्रमुख राहुल खाईवाल भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: कोतवाली परिसर में लगाए पौधे यह भी पढ़ें- पौधरोपण ...