Shamli News: सेवा संकल्प अभियान के तहत खंद्रावली में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: कांधला। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को गांव खंद्रावली के प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुष्प, फलों की टोकरी और अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया।।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बबीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष अभय तोमर और कांधला मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास तथा महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.