शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: शहर के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन वर्गों में क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल मैनेजर मीनू संगल और प्रधानाचार्या उजमा जैदी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। वर्तमान समय में खेल बेहतर करियर का माध्यम भी बन रहे हैं। कक्षा तीन से पांचवीं तक के वर्ग में ब्लू हाउस ने मैच अपने नाम किया। नमन मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कक्षा छह...