Shamli News: सेंट्रो कार घर खड़ी, फिर भी मुंडका टोल प्लाजा पर कटा टोल
शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र के गांव गोसगढ़ निवासी अमित रोड पुत्र श्यामपाल की सेंट्रो कार उनके घर पर खड़ी होने के बावजूद शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे मुंडका टोल प्लाजा का टोल कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। टोल कटने की सूचना मिलने पर वाहन स्वामी हैरान रह गए। अमित रोड ने बताया कि उनकी कार घर पर ही खड़ी थी और उन्होंने उस समय कहीं यात्रा नहीं की थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर उनकी कार का नंबर दर्शाने वाली नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाया है। इससे वाहन के नंबर का गलत इस्तेमाल किए जाने की आशंका सामने आई है। उन्होंने थानाभवन पुलिस में शिकायत कर जांच कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.