शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: चौसाना। गढ़ी हसनपुर के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में आयोजित चार दिवसीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर का असर दूसरे ही दिन देखने को मिला। मेले में पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मेले में गश्त करते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। वहीं, देर शाम थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने भी मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दरअसल, चतुर्दशी के अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के बावजूद पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी नहीं थी। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सुबह करीब 11 बजे तक केवल दो होमगार्ड तैनात थे। पुलिस बल की कमी के चलते मेला समिति को व्यवस्थाएं संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। समिति के सदस्यों ने अपने स्त...