शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: शामली। सीएचसी शामली में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक्स-रे कक्ष में लगी मशीन अचानक टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस समय मौजूद एक मरीज बाल-बाल बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन एक्स-रे सेवा बंद कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन गिरने के समय एक मरीज एक्स-रे कराने के लिए कक्ष में मौजूद था। अचानक मशीन के नीचे गिरने से वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। समय रहते मरीज हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा पूरी तरह ठप हो गई। इससे फ्रैक्चर और अन्य बीमारियों के मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ा। कई मरीजों को बिना एक्स-रे कराए ही वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी में एक्स-रे...