शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामली के चिकित्सकों द्वारा कांवडियों की सेवा के लिए एक दिवसीय सेवा शिविर लगाया। जिसमें उन्होने कांवडियों को केले, फ्रूटी, बिस्कुट वितरित किए। रविवार को शहर के वर्मा मार्किट के बाहर सीएचसी शामली प्रभारी डा. दीपक चौधरी व महिला रोग विशेषज्ञ डा. विजेन्द्र कुमार ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों को पानी, बिस्कुल, केले और फ्रूटी वितरित की। इस दौरान उन्होने हॉस्पिटल के स्टाफ को भी कांवडियों की सेवा में लगाए रखा। मौके पर उन्होने कांवडियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। कहा कि हल्का भोजन ग्रहण कर और अत्याधिक थकान होने पर चिकित्सकों की सलाह लेकर ही दवा ले। यह भी पढ़ें- Shamli News: बिन अनुमति के कांवडियों के लिए लगाया मेडिकल कैंप बंद कराया यह भी पढ़ें- Shamli News: सावन शिवर...