शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: शहर के मध्य स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ अपनी पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक महत्ता के लिए भी प्रसिद्ध है। श्रावण मास और विशेष पर्वों पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर इसकी विशेष पहचान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जब कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने शामली क्षेत्र में पड़ाव डाला था। इसी दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने जिस टीले पर भगवान हनुमान की उपासना की थी, उसी पवित्र स्थान पर आज सिद्धपीठ श्री हनुमान धाम स्थापित है। श्रद्धालु इस स्थान को अत्यंत सिद्ध एवं चमत्कारी मानते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर ही ...