शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: थाना भवन। जिलाधिकारी शामली के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत थाना भवन ने सोमवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने मुख्य बाजारों और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी और कपड़े, जूट तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए तीन दुकानदारों से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और उनकी पॉलीथिन जब्त की गयी। ईओ जितेंद्र राणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण...