Shamli News: सावन शुरू होते ही शिवमय हुआ शामली, गंगाजल लेकर गुजरने लगे कांवड़िये
शामली, जुलाई 30 -- Shamli News: शामली। सावन मास की शुरुआत के साथ ही जनपद शामली शिवमय हो गया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का जनपद से होकर गुजरने का सिलसिला तेज हो गया है। मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ दिखाई देने लगी है। कंधों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक कांवड़ उठाए श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों और बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारी शुरूकांवड़ यात्रा का महत्व गुरुवार से सावन मास प्रारंभ हो रहा है, जबकि आगामी 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.