शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: सावन मास की शिवरात्रि नजदीक आते ही जिले में कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सावन मास के 11वें दिन भी शामली शहर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला। सडकों पर केसरिया रंग में रंगे कांवडिये ही दिखाई दे रहे थे। शिवरात्रि पर्व में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कांवड़ मार्गों पर दिन-रात हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लाखों शिवभक्त शामली होकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ सेवा शिविरों में गूंज रहे भोले के जयकारे, पैदल कांवड़ियों के साथ अब डाक कांवड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शि...