शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: शामली। भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व सावन मास के आगमन को लेकर जनपद में धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। 30 जुलाई से सावन मास प्रारंभ होने के साथ ही शहर और आसपास के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, विद्युत सजावट और विशेष झांकियों का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर समितियां और सामाजिक संगठन दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव चौक को इस बार विशेष रूप से आकर्षक बनाया जा रहा है। यहां रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों, फूल-मालाओं और सजावटी सामग्री से पूरे क्षेत्र को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: जिले में बढ़ने लगा कांवड़ियों का कारवां भिक्की मोड़ से लेकर शिव चौक तक विद्युत झाल...