शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: ई रिक्शा में सफर को आसान बनाने के लिए नित नई तकनीक ईजाद हो रही हैं। आधुनिक तकनीक से लैस ई रिक्शा के स्मार्ट मीटर, अब चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। चलते चलते ई रिक्शा बीच मार्ग में खड़ी हो जाती है। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है ई रिक्शा खराब नहीं बल्कि शरारती तत्वों द्वारा मोबाइल के ब्लूटूथ के जरिए ई रिक्शा के स्मार्ट डिजिटल मीटर से कनेक्ट कर उसे लॉक कर दिया जा रहा है। शामली शहर एवं जनपद के कस्बों के आसपास के गांवों में ई रिक्शा का चलन तेजी से बढ़ा है। आधुनिक तकनीकी की रिक्शा बाजारों में आ रही हैं। इन दिनों शहर एवं जलालाबाद व हसनपुर लुहारी क्षेत्र के ई रिक्शा चालकों के अनुसार चलते-चलते ई रिक्शा रुककर खड़ी हो जाने की शिकायतें आ रही हैं। हसनपुर लुहारी से कारदगढ़ एवं थानाभवन में ई रिक्शा चलाने वाले सगीर...