शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: थाना बाबरी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के 90,299 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, ग्राम गोगवान जलालपुर निवासी संदीप कुमार ने 10 जून 2026 को साइबर धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात साइबर ठग ने फर्जी तरीके से उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अमेजन एप के माध्यम से 90,299 रुपये का एप्पल मोबाइल फोन बुक कर दिया था।

शिकायत और कार्रवाई शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना बाबरी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्काल तकनीकी और विधिक कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को वापस...