शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: डाक कांवड़ के लिए हरिद्वार जा रहे युवकों द्वारा बाइकों से पटाखे छुड़ाने का विरोध दो पक्षों के बीच विवाद का कारण बन गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार रात करीब 11 बजे हरपाल पक्ष के कुछ लोग डाक कांवड़ के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे थे। इसी दौरान बाइकों से पटाखे छुड़ाए जाने और हुड़दंग करने पर गांव के ही सेठपाल पक्ष ने आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने से हरपाल का पुत्र सोनू और सेठपाल का पुत्र निखिल घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ...