शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: शामली। ब्लॉक कैराना स्थित पावटी कला में सहकार से समृद्धि के 5 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में नैनो उर्वरक आधारित किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान योगेश उपस्थित रहे। इफको के क्षेत्र अधिकारी विवेक सिंह द्वारा किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर के उपयोग, लाभ तथा संतुलित पौध पोषण में इनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उन्होंने आगामी फसल धान के लिए नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों के उपयोग की विधि बताते हुए कहा कि नैनो डीएपी एवं तरल कंसोर्टिया का पौध उपचार प्रति लीटर पानी में निर्धारित मात्रा के अनुसार किया जाए। यह भी पढ़ें- नैनो उर्वरकों पर जोर, किसानों को रासायनिक खाद का उपय...