शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के गांव नाला में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता विनोद पंवार के नेतृत्व में सहकारिता एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों के हित, सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने तथा गांव, गरीब और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा की गई।

सम्मेलन की नियुक्तियाँ इस दौरान विनोद पंवार को शामली जिले के सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा सोनू पंवार पुत्र बृजपाल को टीम आरएलडी का नाला ग्राम संयोजक नियुक्त किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी रहे। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र सिंह चेयरमैन, प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रामकुमार सिंह चेयरमैन, शामली जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली और टीम आरएलडी के ज...