शामली, जुलाई 10 -- Shamli News: गुरूवार को पानीपत से सवारियां भरकर शामली आ रही एक रोडवेज से ब्रेक फेल हो जाने से बडा हादसा होने से टल गया। करीब 500 मीटर तक बस बिना ब्रेक के दौडती रही और बाद में गांव लिलौन स्थित एक मकान के बाहर दीवार से टकराकर रूक गई। हादसे के पास ही विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगा था, जिससे बडा हादसा हो सकता था। गुरूवार को उत्तर प्रदेश परिवहन की रोडवेज बस हरियाणा के पानीपत से सवारियां भरकर शामली के लिए चली थी। बस का ड्राईवर बलवा बाईपास से होता हुआ गांव लिलौन को आ रहा था। बताया जाता है कि सवारियां से भरी जब वह गांव लिलौन स्थित उबर खाबड सडक पर पहुंची तो इसी दौरान पीर के निकट बस का ब्रेक फेल हो गया। करीब 500 मीटर तक बस बिना ब्रेक के चलती रही और झांसी की रानी से पहले एक मकान के बाद पेडियों की दीवार से टकराकर रूक गई। इस दौरान चालक...