Shamli News: सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: शामली। क्षेत्र के कैड़ी गांव के ग्रामीणों ने गांव में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ते पर कब्जे के कारण गली की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायती पत्र में कैड़ी निवासी महिपाल, सोनू, प्रिंस व अमित आदि ने बताया कि उनके घर के सामने स्थित सरकारी रास्ते पर गांव के ही अरविन्द, विक्की, संदीप व राजू द्वारा कथित रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पहले रास्ते की चौड़ाई करीब नौ फुट थी, जो कथित कब्जे के बाद लगभग पांच फुट रह गई है। इससे ग्रामीणों की बुग्गी व अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.