शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। ऊन कस्बे की एक महिला ने दो युवकों पर अपने बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 80 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और बाद में नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए बेटे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। ऊन के मोहल्ला अंसारियान निवासी सुमन पत्नी सुनील ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2024 में शिवपुरी निवासी मोनू और अमित ने उसके बेटे सन्नी को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 80 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि दोनों ने उसे एक नियुक्ति पत्र दिया और बेटे को मेरठ स्थित सेना की कैंटीन में नौकरी दिलाने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी बेटे को नौकरी नहीं मिली तो उक्त युवकों ने उसे नगर पालिका परिषद, लुधिय...