शामली, जुलाई 30 -- Shamli News: झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव गुज्जरपुर निवासी नसरीन पत्नी दिलशाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह सरकारी नल से पानी भरने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद हसरत ने उसे पानी भरने से मना कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद हसरत, हसीन, कल्लू और फरमान ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।महिला का आरोप है कि शोर सुनकर उसका पति दिलशाद बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।...