शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: जिजौला में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना में घायल महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में बीतें दस जुलाई को सरकारी नल से पानी भरने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट में शीबा पत्नी आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस समय दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि राजनीतिक दबाव के चलते तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। घटना के बाद घायल महिला शीबा ने प्रभारी निरीक्षक वीर...