Shamli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 105 शिकायतें आईं, 10 का मौके पर निस्तारण
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कैराना तहसील में डीएम आलोक यादव, शामली तहसील में सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल और ऊन तहसील में एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कैराना तहसील में डीएम आलोक यादव के समक्ष 31 शिकायतें आईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकता पड़ने पर मौके पर जाकर जांच कर समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संपूर्ण समाधान दिवस : 241 में से 43 का निस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.