Shamli News: समाधान दिवस में 127 शिकायतें पहुंचीं, पांच का मौके पर निस्तारण
शामली, सितम्बर 19 -- Shamli News: शामली। शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ऊन में डीएम आलोक यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं शामली तहसील में एडीएम सत्येंद्र सिंह तथा कैराना में सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल ने शिकायतें सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 127 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील ऊन के सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम आलोक यादव ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.