शामली, अगस्त 4 -- Shamli News: झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में विवाहिता ममता की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिजन शव को पैतृक गांव आमवाली ले आए थे, जहां अंतिम संस्कार के बाद सोमवार को तेहरवी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, गाली-गलौज और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की। बताया गया कि ममता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तेहरवी के दौरान मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग समझौता कराने के उद्देश्य से पहुंचे और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। इससे मौके पर अफरा...