Shamli News: सभी औपचारिकताएं पूरी, फिर भी सैकड़ों किसानों की सम्मान निधि अटकी
शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: चौसाना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने के बावजूद क्षेत्र के सैकड़ों किसान लाभ से वंचित हैं। बीते 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में किस्त भेजी गई, लेकिन कई किसानों को पिछले दो से तीन या इससे अधिक किस्तों का भुगतान नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि ई-केवाईसी, भूमि रिकॉर्ड, आधार लिंकिंग और डीबीटी जैसी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भी किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंच रही है। किसान कुलदीप, सचिन चौधरी, महेंद्र, महेश, अनवर, बलकार सिंह, कुलवंत सिंह और तसव्वर आदि ने बताया कि उन्हें पहले नियमित रूप से योजना की किस्त मिलती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से भुगतान रुक गया है। पोर्टल पर स्टेटस चेक कराने पर ई-केवाईसी कराने का संदेश दिखाई देता है, जबकि दोबारा ई-केवाईसी करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.