Shamli News: सभासद को कॉलर से खींचकर कोतवाली लेकर आए मोहल्ले के लोग
शामली, सितम्बर 19 -- Shamli News: शामली। शामली के वार्ड नंबर 16 के कौशाम्बी विहार में जल निकासी और नाला निर्माण को लेकर शनिवार को नगर पालिका सभासद और कॉलोनी के लोगों के विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि सभासद अनिल उपाध्याय पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मोहल्ले की महिलाओं एवं पुरुषों ने उनके साथ मारपीट कर दी। महिलाएं, सभासद के कुर्ते का कॉलर पकड़ खींचकर उन्हें कोतवाली तक लेकर आईं। सभासद ने नगर पालिका चेयरमैन पर साजिश रचकर हमला कराने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। देर शाम पुलिस ने सभासद की तहरीर पर चेयरमैन सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कौशाम्बी विहार में जलभराव की समस्या है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में दो वर्ष से जलभराव और नाले को लेकर समस्या बनी हुई है। उन्होंने विधायक और नगर पालिका चेयरमैन से शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.