शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: नगर पंचायत सभागार में वार्ड 12 के सभासद राकेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार रात करंट लगने से उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी, जिससे नगर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर मलिक अधिशासी अधिकारी,जयबीर शर्मा व समस्त सभासदों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चेयरमैन जहीर मलिक ने राकेश शर्मा के सामाजिक. धार्मिक कार्यों और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए इसे नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया।सभा के अंत में सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की...