Shamli News: सब्जियों में कीट प्रकोप से बचाव को किसानों को सलाह
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। जिला उद्यान अधिकारी रचना सिंह ने किसानों को कद्दूवर्गीय सब्जियों, बैंगन, मिर्च और टमाटर की फसलों में कीट प्रकोप से बचाव के लिए समेकित कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लौकी, कद्दू, करेला, तोरई, खीरा, ककड़ी, खरबूजा आदि फसलों में फल मक्खी प्रमुख हानिकारक कीट है। इसके प्रकोप से फलों के अंदर सूंडी प्रवेश कर गूदे को नुकसान पहुंचाती है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से फसल में फल लगने के समय नियमित निरीक्षण करने तथा प्रभावित, गिरे और सड़े फलों को खेत से निकालकर सुरक्षित तरीके से नष्ट करने को कहा।
कीटों की निगरानी फल मक्खी की निगरानी के लिए क्यू ल्योर फेरोमोन ट्रैप 15 से 20 प्रति हेक्टेयर की दर से लगाने तथा नीम सीड कर्नेल एक्सट्रैक्ट 3 से 5 ग्राम प्रति लीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.