शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में सफाई करने के बहाने घर में घुसे चार युवक और दो महिलाओं ने मां-बेटी को विश्वास में लेकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। आरोप है कि आरोपित सोने की चेन, अंगूठी और करीब 1.35 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। अहमदगढ़ निवासी रजनीश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी रितु रानी और दो बेटियां मौजूद थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे चार युवक और दो महिलाएं घर पहुंचे। उन्होंने सफाई करने की बात कहकर उसकी पत्नी को विश्वास में लिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर सोने की चेन, अंगूठी और करीब 1.35 लाख रुपये की नकदी हड़प ली।घटना की जानकारी होने पर रजनीश ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसा...