Shamli News: सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर सौंपा ज्ञापन
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: नगर पालिका शामली के उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को संघ पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी को ज्ञापन सौंपकर अध्यक्ष और महासचिव पद के चुनाव सितंबर माह में कराने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि और महासचिव अश्वनी तेश्वर ने अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि संघ का पंजीकरण ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 की धारा 16 के तहत श्रम विभाग लालबाग, लखनऊ में पंजीकृत संख्या 10039 के रूप में है। संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव पद के चुनाव कराए जाने हैं। संघ पदाधिकारियों ने आगामी नवरात्र, दशहरा, भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव और दीपावली पर्व को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया सितंबर माह मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.