Shamli News: सनातन धर्म पब्लिक हाईस्कूल में चला बंधन स्वच्छता का अभियान
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: थानाभवन। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत नगर पंचायत की ओर से चलाए जा रहे बंधन स्वच्छता का अभियान के अंतर्गत सोमवार को सनातन धर्म पब्लिक हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रिसाइकिल सामग्री से राखियां तैयार कर सफाईकर्मियों और अन्य स्वच्छता कर्मियों को बांधी तथा उन्हें सम्मानित किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्ष राव मुशायरा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को गीले, सूखे, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे के लिए चार बिन सिस्टम की जानकारी दी गई। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और आरआरआर यानी रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल के महत्व के बारे में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.