शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: शहर के वीवी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सभासद क्लब और नगर पालिका कर्मचारी क्लब के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में नगर पालिका कर्मचारी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभासद क्लब को हराकर जीत हासिल की। आजम खान को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने किया। टॉस जीतकर सभासद क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन बनाए। इसके जवाब में नगर पालिका कर्मचारी क्लब के सलामी बल्लेबाज आजम खान ने 41 रन की शानदार पारी खेली। टीम ने 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के समापन पर नगर पालिका कर्मचारी क्लब के कप्तान एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी को ट्रॉफी देकर सम्म...